प्यार की एक कहानी पार्ट - 1

 

पहले प्यार का नशा कुछ अलग ही होता है तो वही पहले प्यार से मिला धोखा जिंदगी भर याद रहता है


हमारी आज की कहानी है श्याम की अपने पहले प्यार से धोखा खाकर अकेलेपन में जी रहा था। कहते हैं इश्क में धोखा इंसान को बदल कर रख देता है और ऐसा ही हुआ श्याम के साथ भी।। वह गुस्सैल और चिड़चिड़ा सा हो गया था। उसका भरोसा टूट चुका था। 4 साल के प्यार के बाद मिले धोखे ने उसे पत्थर से बना दिया था।।


कहते हैं ना कि हर रात के बाद सवेरा होता है शाम के जिंदगी में नया सवेरा बनकर आई पायल। पायल और श्याम इंस्टाग्राम में मिले। दोस्ती हुई और प्यार हो गया।आज की तकनीकी दुनिया में इंस्टाग्राम टि्वटर फेसबुक से प्यार होने की कहानी बहुत सी है।बदलती दुनिया के बदलते अंदाज और बदलते प्यार का तरीको का क्या कहना।।

पायल श्याम की जिंदगी में रोशनी की तरह आई थी जिसने उसकी अंधेरी दुनिया में उजाला कर दिया था। पायल ने श्याम को फिर से हंसना सिखा दिया ,जिंदगी जीना सिखा दिया। पायल के साथ दिन भर की बातें, प्यारे प्यारे वीडियो कॉल्स और कभी-कभी वह खट्टी मीठी सी टकरार में श्याम खुश था। अपने पहले प्यार से मिला दर्द तो भुलना मुश्किल था पर उसके लिए पुराने जख्मो पर मरहम सी थी पायल,,,, 












श्याम पायल मे अपना साथी ढूंढ लिया था। उसे ऐसी कोई मिल गई थी जो उसका ख्याल रखती उसके सुख दुख में उसका देती। सब कुछ सही था दोनों एक दूसरे के साथ खुश थे। पर किस्मत,,,, हां किस्मत को यह मंजूर नहीं था। कुछ बातों को लेकर दोनों के बीच लड़ाइयां शुरू होने लगी। कुछ गलतफहमी हो की वजह से पायल श्याम से दूर सी होने लगी। वो कहते हैं ना की जोड़ियां ऊपर से बनकर आती है और श्याम और पायल का रिश्ता ऊपर वाले की रजामंदी ना थी,,,,


*To be continued......*



Post a Comment

0 Comments